वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से सहकारी न्यायाधिकरण को नई गति मिलेगी:- जेपीएस राठौर

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से सहकारी न्यायाधिकरण को नई गति मिलेगी:- जेपीएस राठौर

Apr 27, 2025 - 22:40
 0  18
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से सहकारी न्यायाधिकरण को नई गति मिलेगी:- जेपीएस राठौर

By:- Amitabh Chaubey

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश सहकारी न्यायाधिकरण के खाली चल रहे अध्यक्ष और सदस्य पदों पर प्रदेश सरकार ने नियुक्तियां कर दी हैं। अवकाश प्राप्त जिला जज विनोद कुमार सिंह को न्यायाधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वहीं अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं जब सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से बात हुई तो उन्होंने ने बताया कि कुछ समय से न्यायाधिकरण में अध्यक्ष व सदस्य के पद खाली पड़ा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बहराइच निवासी विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गाजीपुर निवासी एवं पूर्व में सहकारिता विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर चुके अच्छेलाल सिंह यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

सहकारिता मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में सहकारी न्यायाधिकरण अधिक कुशलता से कार्य करेगा और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा मंत्री ने बताया कि विनोद कुमार सिंह को न्यायिक मामलों का गहन अनुभव है, वहीं अच्छेलाल सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में सहकारिता विभाग में अनेक सुधारात्मक पहल कर सराहनीय योगदान दिया है। अब दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से सहकारी न्यायाधिकरण को नई गति मिलेगी और सहकारिता क्षेत्र में न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow