वास्तु खंड जनकल्याण महासमिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
वास्तु खंड जनकल्याण महासमिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को वास्तु खंड जनकल्याण महासमिति द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व चैयरमेन सुधाकर त्रिपाठी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जनसंपर्क अधिकारी व गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ0 राघवेंद्र शुक्ल ने शिरकत की।
समारोह आरम्भ सामूहिक सुंदरकांड से हुआ व मुख्य आकर्षण में सिद्धार्थ शुक्ला व विषद सिंह की संगीतमय प्रस्तुति थी। उनके साथ वेद, गुल्लु, देव, रूही ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस मौके पर समिति के विवेक शुक्ला, रिंकेश सिंह, दिनेश सिंह, डॉ ए के वर्मा, अनूप गुप्ता, सचिन उपाध्याय, कमल श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, स्वतंत्र, ईशान, आयुष, रियांशु व करन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का साझा संचालन अमित प्रजापति व सिद्धार्थ शुक्ला ने करा। अंतिम में समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
What's Your Reaction?
