'आलालेल घरेर दुलाल' के उपन्यासकार की पुण्यतिथि पर विशेष

Nov 23, 2026 - 14:37
 0  8

प्यारीचंद मित्र की पुण्यतिथि

राजा देवराय

22 जुलाई 1814 को कोलकाता में जन्मे प्यारीचंद मित्र का निधन 23 नवंबर 1883 को कोलकाता में हुआ। वे 'टेकचाँद ठाकुर' नाम से लिखते थे और बंगला साहित्य के पहले उपन्यासकार माने जाते हैं।

1857 में प्रकाशित उनका उपन्यास 'आलालेर घरेर दुलाल' बंगला भाषा का पहला उपन्यास माना जाता है। इसमें उन्होंने तत्कालीन समाज के आडंबर, भ्रष्टाचार और युवाओं के बिगड़ने का व्यंग्यात्मक चित्रण किया।

वे केवल उपन्यासकार ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक और पत्रकार भी थे। उन्होंने बंगला भाषा को सरल और आम लोगों की भाषा बनाने में बड़ा योगदान दिया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उस लेखक को याद करते हैं, जिसने बंगला गद्य को नई दिशा दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार