प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को 18 जुलाई को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित डॉक्टर डे कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा विज्ञान पर 42 पुस्तकों के लेखक डॉ. श्रीवास्तव को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Jul 14, 2026 - 11:16
 0  11
प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड

नई दिल्ली, संवाददाता।

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 18 जुलाई को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित डॉक्टर डे कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों प्रदान किया जाएगा।

प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव चिकित्सा विज्ञान से संबंधित 42 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्हें ऑनरेरी प्रोफेसरशिप अवार्ड तथा वर्ष 2024 में नेशनल एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी पुस्तक "पीस फॉर ऑल" का विमोचन भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने किया था। इस पुस्तक के लिए उन्हें अमेरिका की संस्था यूसीसी (UCC) द्वारा इंटरनेशनल पीस प्राइज अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

वर्तमान में डॉ. मनोज हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कार्य कर रहे हैं। हाल ही में उनकी पुस्तक "हीमोफीलिया: गाइडलाइंस एवं मैनेजमेंट" का भी विमोचन हुआ है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी संदर्भ ग्रंथ माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर उनके गुरु एवं मेंटर, चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. वी.पी. सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अनिल जी. नायक, बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, वित्त सचिव शैलेंद्र सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. पंकज सिंह, विवेक सूद, डॉ. राजीव मिश्रा, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार