14 से 20 सितंबर तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह, जानिए ग्रहों की चाल से साप्ताहिक राशिफल

14 से 20 सितंबर 2026 तक सूर्य, चंद्रमा, मंगल समेत प्रमुख ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी राशि के लिए सप्ताह का आरंभ शुभ रहेगा तो किसी को मध्य सप्ताह में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए धन, स्वास्थ्य, कारोबार, परिवार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह।

Sep 11, 2026 - 22:30
 0  12
14 से 20 सितंबर तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह, जानिए ग्रहों की चाल से साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर

सूर्य – सिंह राशि में, गुरुवार सुबह 7:58 बजे से कन्या में।

चंद्रमा – सोमवार और मंगलवार तुला राशि में। बुधवार सुबह 10:48 बजे से वृश्चिक में। शुक्रवार रात्रि 10:44 बजे से धनु राशि में।

मंगल – मिथुन राशि में, शुक्रवार शाम 4:44 बजे से कर्क में।

बुध – कन्या राशि में।

बृहस्पति – कर्क राशि में।

शुक्र – तुला राशि में।

शनि – मीन राशि में वक्री।

राहु – कुंभ राशि में।

केतु – सिंह राशि में।

देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1- मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के सातवें भाव में होने से लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनाएगा। साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

बुधवार सुबह से चंद्रमा आठवें भाव में आने से मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहें। व्यस्तता के कारण समय पर भोजन न मिलने की स्थिति बन सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

गुरुवार से सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र और दिनचर्या को अधिक व्यवस्थित करने की प्रेरणा देगा। शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा नवें भाव में आने से लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि लाभकारी रहेगी।

हनुमान जी की आराधना करें तथा मंगल कवच का पाठ करें।

शुभ अंक – 9, 1

शुभ रत्न – मूंगा

शुभ रंग – लाल, केसरिया

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभिक भाग का पूरा लाभ उठाएं तथा बुधवार के बाद धैर्य और संयम बनाए रखें।

2- वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के छठे भाव में होने से धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश एवं आनंद में वृद्धि तथा शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे। हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं।

बुधवार सुबह से चंद्रमा सातवें भाव में आने पर लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनेंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा आठवें भाव में आने से मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहें। समय पर भोजन और विश्राम का ध्यान रखें। सूर्य के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में व्यावहारिकता और अनुशासन बढ़ेगा।

मां दुर्गा की आराधना करें।

शुभ अंक – 6, 2

शुभ रत्न – हीरा / ओपल

शुभ रंग – सफेद, गुलाबी

सुझाव – बुधवार और शुक्रवार तक प्राप्त अवसरों का लाभ उठाएं। सप्ताहांत में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के पांचवें भाव में होने से कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए निवेश और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी रखें।

बुधवार सुबह से चंद्रमा छठे भाव में आने पर धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ, यश एवं आनंद में वृद्धि तथा शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा सातवें भाव में आने पर लाभदायक यात्रा, कार्य-व्यवसाय में लाभ, परिवार का सानिध्य तथा उत्तम वाहन के योग बनेंगे। साझेदारी और दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। शुक्रवार से मंगल के कर्क राशि में आने के कारण आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक – 5, 3

शुभ रत्न – पन्ना

शुभ रंग – हरा, हल्का पीला

सुझाव – सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग का भरपूर लाभ उठाएं। भावनात्मक निर्णयों से बचें।

4- कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के चौथे भाव में होने से परिवार में विवाद, नींद में बाधा तथा अपमान का भय मन को परेशान कर सकता है। घरेलू मामलों में धैर्य रखें।

बुधवार सुबह से चंद्रमा पांचवें भाव में आने पर कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति रह सकती है। धन हानि से बचने के लिए जोखिमपूर्ण निवेश न करें।

गुरुवार से सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश पराक्रम और संचार क्षमता को बढ़ाएगा। शुक्रवार शाम से मंगल आपकी राशि में आने के कारण आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ सकती है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना आवश्यक होगा। शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा छठे भाव में आने पर धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ और शत्रुओं पर विजय के योग बनेंगे, साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 2, 7

शुभ रत्न – मोती

शुभ रंग – सफेद, क्रीम

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ में पारिवारिक मामलों में संयम रखें। शुक्रवार के बाद कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं।

5- सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। पराक्रम बढ़ेगा तथा छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

बुधवार सुबह से चंद्रमा चौथे भाव में आने पर परिवार में विवाद, नींद में बाधा तथा अपमान का भय रह सकता है। घरेलू मामलों में संयम रखें।

गुरुवार सुबह से सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश आर्थिक मामलों में सुधार और वाणी के प्रभाव को बढ़ाएगा। शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा पांचवें भाव में आने से कार्य के प्रति संदेह और मन में अशांति हो सकती है। धन संबंधी निर्णय सावधानी से लें।

सूर्य देव एवं भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 1, 3

शुभ रत्न – माणिक्य

शुभ रंग – सुनहरा, नारंगी

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ का पूरा लाभ उठाएं और सप्ताहांत में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

6- कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लोगों से बातचीत में सामंजस्य बनाए रखें तथा सात्विक भोजन करना लाभकारी रहेगा।

बुधवार सुबह से चंद्रमा तीसरे भाव में आने पर धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। पराक्रम बढ़ेगा तथा छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

गुरुवार सुबह से सूर्य आपकी राशि में आने के कारण आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा चौथे भाव में आने से पारिवारिक विवाद और नींद में बाधा हो सकती है। घरेलू मामलों में धैर्य रखें।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक – 5, 8

शुभ रत्न – पन्ना

शुभ रंग – हरा, आसमानी

सुझाव – सप्ताह के मध्य में मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं तथा सप्ताहांत में पारिवारिक शांति बनाए रखें।

7- तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा आपकी राशि में होने से सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

बुधवार सुबह से चंद्रमा दूसरे भाव में आने पर आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वाणी में मधुरता और लोगों से सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। सात्विक भोजन करें।

गुरुवार से सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश कुछ खर्च और मानसिक व्यस्तता बढ़ा सकता है। शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा तीसरे भाव में आने पर धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय और मन की प्रसन्नता के योग बनेंगे। शुक्र आपकी राशि में होने से सामाजिक प्रतिष्ठा और आकर्षण बना रहेगा।

मां लक्ष्मी की आराधना करें तथा खीर का प्रसाद अर्पित करें।

शुभ अंक – 6, 3

शुभ रत्न – हीरा / ओपल

शुभ रंग – सफेद, गुलाबी

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और अंतिम भाग का विशेष लाभ उठाएं।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा बारहवें भाव में होने से शारीरिक कष्ट, धन एवं सम्मान की हानि, अधिक भागदौड़ के बावजूद कम लाभ तथा मानसिक चिंता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

बुधवार सुबह से चंद्रमा आपकी राशि में आने पर सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास तथा कार्यक्षमता बढ़ेगी।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा दूसरे भाव में आने से आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें और सात्विक भोजन करें। शुक्रवार से मंगल के कर्क राशि में आने से भाग्य और यात्राओं से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है।

हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ अंक – 9, 2

शुभ रत्न – मूंगा

शुभ रंग – लाल, गहरा मरून

सुझाव – बुधवार से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सप्ताहांत में आर्थिक मामलों का लाभ उठाएं।

9- धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा एकादश भाव में होने से आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बुधवार सुबह से चंद्रमा बारहवें भाव में आने पर अधिक भागदौड़ के बावजूद कम लाभ, मानसिक चिंता तथा धन एवं सम्मान की हानि से सावधान रहें। अनावश्यक खर्च न करें।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आने से सुख, आनंद, उपहार, धन प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। नए कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 3, 7

शुभ रत्न – पुखराज

शुभ रंग – पीला, सुनहरा

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और अंतिम भाग का भरपूर लाभ उठाएं। मध्य सप्ताह में खर्चों पर नियंत्रण रखें।

10- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा दसवें भाव में होने से कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता तथा अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

बुधवार सुबह से चंद्रमा एकादश भाव में आने पर आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा बारहवें भाव में आने से शारीरिक कष्ट, धन एवं सम्मान की हानि, अधिक भागदौड़ पर कम लाभ तथा मानसिक चिंता हो सकती है। पर्याप्त विश्राम करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 8, 4

शुभ रत्न – नीलम

शुभ रंग – नीला, स्लेटी

सुझाव – बुधवार और गुरुवार का विशेष लाभ उठाएं। शुक्रवार के बाद अनावश्यक खर्च और भागदौड़ से बचें।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा नवें भाव में होने से लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगाना लाभकारी रहेगा।

बुधवार सुबह से चंद्रमा दसवें भाव में आने पर कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा एकादश भाव में आने पर आमदनी में निरंतरता, मित्रों और परिवार का सुख तथा महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 4, 8

शुभ रत्न – गोमेद

शुभ रंग – आसमानी, नीला

सुझाव – बुधवार से परिस्थितियां तेजी से अनुकूल होंगी। शुक्रवार के बाद आर्थिक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

12- मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चंद्रमा आठवें भाव में होने से मानसिक अशांति, विवाद और धन नाश से सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण समय पर भोजन न मिलने की स्थिति बन सकती है।

बुधवार सुबह से चंद्रमा नवें भाव में आने पर लोगों से मतभेद, मन में अज्ञात भय तथा स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेना लाभकारी रहेगा।

शुक्रवार रात्रि के बाद चंद्रमा दसवें भाव में आने पर कार्य सिद्धि, सम्मान प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। मंगल के कर्क राशि में प्रवेश से रचनात्मक कार्यों और प्रयासों में ऊर्जा बढ़ेगी।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 7, 3

शुभ रत्न – पीला पुखराज

शुभ रंग – पीला, क्रीम

सुझाव – शुक्रवार रात्रि के बाद मिलने वाले कार्यक्षेत्र के अवसरों का विशेष लाभ उठाएं।

अगला साप्ताहिक राशिफल – 21 सितम्बर 2026 को।

तब तक—

स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए।

समय का सदुपयोग कीजिए।

धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए।

ईश्वर की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

शुभम् भवतु।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार