शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण:- नितिन गडकरी

शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण:- नितिन गडकरी

Jul 14, 2026 - 00:20
 0  16
शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण:- नितिन गडकरी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए केंद्र सरकार ने जनता को राहत देते हुए शहीद पथ पर एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक भूमि पूजन कर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में इसी कॉरिडोर पर मेट्रो भी संचालित की जाए। नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित तीन लेयर एलिवेटेड फ्लाईओवर विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इसमें आधुनिक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम की भी व्यवस्था होगी। इस मौके पर लखनऊ से सीतापुर तक प्रस्तावित छह लेन राजमार्ग को भी तत्काल स्वीकृति दे दी गई। नितिन गडकरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और अगले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य है।

अन्य स्वीकृत परियोजनाओं में किसान पथ पर सर्विस रोड, अयोध्या-गोंडा बाईपास, आनंदनगर-महराजगंज बाईपास, पडरौना-तमकुही बाईपास और दादरी-लालकुआं छह लेन एलिवेटेड रोड शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow