मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

Oct 17, 2025 - 19:11
 0  48
मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

गोरखपुर।18/10/2025

पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में 18 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज - 5 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय की स्वयं सेविकाओं को महिला सेवा एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया और सुरक्षा सम्बन्धी हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर उप निरीक्षक सौरभ कुमार यादव, कांस्टेबल संजीव यादव, म.आ.अनीशा यादव और प्रेमशीला ने उपस्थित होकर स्वयं सेविकाओं को जागरूक किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारियों श्री भोलाश्री, मुजम्मिल अहमद, सतीश चन्द द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।