अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो।
उन्होंने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है।
भारतीय उड्डयन इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक। अहमदाबाद विमान हादसे में मलबे से अब तक लगभग 100 शव बरामद हुआ है। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सवार थे। पूरे अहमदाबाद में सन्नाटा और मातम का माहौल है।
वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर कर लिखा, "अहमदाबाद की त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह दिल तोड़ देने वाली घटना है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं लगातार मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावितों की मदद में जुटे हैं।"
What's Your Reaction?






