मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि,रविवार और अवकाश में नहीं कटेगा कनेक्शन

मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि,रविवार और अवकाश में नहीं कटेगा कनेक्शन

Apr 20, 2026 - 07:12
 0  22
मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि,रविवार और अवकाश में नहीं कटेगा कनेक्शन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य विद्युत व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और प्रभावी बनाना था। ऊर्जा मंत्री ने पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने और उसकी जांच पूरी होने तक यह रोक जारी रहेगी।

मंत्री शर्मा ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर अभी तत्काल में लगे हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि तथा उसके बाद 30 दिन यानी कुल लगभग 45 दिन तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है कि जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ता हित को देखते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत होने पर पहला, 10 प्रतिशत पर दूसरा, बैलेंस समाप्त होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पूर्व चौथा तथा डिस्कनेक्शन के बाद पांचवां संदेश भेजा जाएगा। वहीं ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में बैलेंस नेगेटिव होने पर भी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

गर्मी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने सभी डिस्कॉम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने में किसी प्रकार की देरी न हो तथा ढीले तारों और स्पार्किंग की समस्याओं को तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जाए। इसके साथ ही मंत्री ने निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट हुए हैं, उनसे फोन कॉलिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव/ अध्यक्ष आशीष गोयल, डीजी विजलेंस जय नारायण सिंह, सभी डिस्कॉम के एमडी सहित अन्य सभी जनपदस्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow