मुख्यमंत्री योगी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री योगी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

Apr 20, 2026 - 10:20
 0  49
मुख्यमंत्री योगी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन सं0 00507 ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ट्रेन सं0 00507 से प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए 1008 श्रद्धालु एवं पेशेवर सोमनाथ यात्रा पर गए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,केबिनेट मंत्री मत्स्य, डॉ0 संजय कुमार निषाद,महापौर सुषमा खर्कवाल,विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव,विधायक डॉ0 नीरज बोरा,सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा,सदस्य विधान परिषद लालजी प्रसाद निर्मल,सदस्य विधान परिषद पवन चौहान तथा पूर्वाेत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन नीतू, आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबन्धक/आरएलडीए पावस यादव उपस्थित रहे।

इस यात्रा में युवा प्रोफेशनल्स, एमबीए छात्र, स्टार्टअप प्रतिनिधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमएसएमई तथा तकनीकी सेवाओं से जुड़े प्रतिभागियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों जैसे हॉकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, दुकानदार, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्री के रूप में शामिल किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है।

काशी की जीवंतता, अयोध्या की मर्यादा, मथुरा-वृंदावन की भक्ति और प्रयागराज की समरसता पूरे भारत की आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यह परंपरा भारत के सनातन गौरव को निरंतर आगे बढ़ा रही है। यह यात्रा प्रदेश के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और गौरव की भावना को भी सुदृढ़ करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की पहल पर आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ गोमतीनगर-वेरावल विशेष गाड़ी गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से समय 16ः30 बजे प्रस्थान करने के पश्चात कानपुर सेंट्रल से 19ः05 बजे छूटकर, अगले दिन 20 अपै्रल 2026 को मथुरा जंक्शन 02ः35 बजे, बांदीकुई से 06ः22 बजे, जयपुर से 07ः50 बजे, अजमेर से 10ः15 बजे छूटकर, आबूरोड से 15ः00 बजे प्रस्थान करते हुए तीसरे दिन 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 06ः05 बजे वेरावल रेलवे स्टेशन पहुचेगी।

वहीं वापसी में यह विशेष गाड़ी दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वेरावल रेलवे स्टेशन से 14ः00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 25 अपै्रल 2026 को आबूरोड से 00ः35 बजे छूटकर, अजमेर से 07ः00 बजे छूटकर, जयपुर से 10ः40 बजे छूटकर, बांदीकुई से 12ः30 बजे छूटकर, मथुरा जंक्शन से 16ः00 बजे छूटकर तथा कानपुर सेंट्रल से 23ः00 बजे छूटकर तीसरे दिन 26 अप्रैल 2026 को रात्रि 02ः00 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow