पत्रकारिता जगत में के. विक्रम राव के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है:- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पत्रकारिता जगत में के. विक्रम राव के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है:- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

May 17, 2025 - 11:57
 0  109
पत्रकारिता जगत में के. विक्रम राव के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है:- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी और पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त की।

अखिलेश यादव ने माल एवेन्यू स्थित के. विक्रम राव के आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और श्रीमती सुधा राव पत्नी तथा विश्वदेव राव पुत्र के अलावा अन्य परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी आंदोलन में के. विक्रम राव के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वे नेताजी का बहुत सम्मान करते थे और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में उन्हें जेल की यंत्रणा भी सहनी पड़ी थी।

पत्रकारिता जगत में उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। विश्वदेव राव ने अखिलेश यादव को के.विक्रम राव की पुस्तक ‘मारेंगे नहीं पर मानेंगे नही‘ भेंट की। यह नारा स्वयं डॉ0 राममनोहर लोहिया ने सत्याग्रहियों को दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow