उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का विशेष जांच अभियान,अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का विशेष जांच अभियान,अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अवैध विक्रेताओं के खिलाफ लगातार विशेष जांच अभियान चला रहा है। इस अभियान का मकसद ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत वेंडिंग को रोकना है।
इसी क्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 15065 में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 11 अनधिकृत विक्रेताओं को बिना किसी वैध अनुमति एवं प्राधिकरण के अवैध रूप से विक्रय कार्य करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए सभी विक्रेताओं को अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ/लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अलग कार्रवाई में 7 अन्य अनधिकृत विक्रेताओं को लखनऊ स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। ये विक्रेता भी बिना वैध अनुमति के यात्रियों को खाद्य सामग्री बेच रहे थे। सभी को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
What's Your Reaction?
