ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF लखनऊ मंडल की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF लखनऊ मंडल की बड़ी कार्रवाई

May 4, 2026 - 10:44
 0  29
ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF लखनऊ मंडल की बड़ी कार्रवाई

लखन(हिन्द भास्कर):- "ऑपरेशन सतर्क" के तहत अपराध आसूचना शाखा और RPF पोस्ट लखनऊ जं. की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ से आए लीज पार्सल से 560.2 किलोग्राम वजन की लोकल ब्रांड की कुल 3,84,000 सिगरेट स्टिक बरामद की, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य ₹38,40,000/- है।

मुखबिर की सूचना पर पार्सल गेट के बाहर आसिफ खान, निवासी हुसैनगंज, लखनऊ को 16 पार्सल पैकेट के साथ पकड़ा। पूछताछ में माल अनुज महेश्वरी का बताया, लेकिन कोई लाइसेंस/परमिट नहीं दिखा पाया। माल जब्त कर रेल अधिनियम की धारा 163 के तहत RPF पोस्ट लखनऊ जं. में मामला दर्ज। नमूने सुरक्षित रखकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू।

टीम सदस्य (ऑपरेशन सतर्क):

अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ जंक्शन:

निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, उप निरीक्षक सुनीत कुमार श्रीवास्तव, हैड कांस्टेबल महेंद्र नाथ, कांस्टेबल हेमंत कुमार भारती, कांस्टेबल अविनाश कुमार पासवान।

रेसुब पोस्ट लखनऊ जंक्शन:

निरीक्षक अमित कुमार राय, उप निरीक्षक सूरज थापा, सहायक उप निरीक्षक रत्नेश, हैड कांस्टेबल गणेश प्रसाद।

RPF लखनऊ मंडल "ऑपरेशन सतर्क" के तहत तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow