मशहूर पार्श्व गायिका गीता दत्त की जयंती पर विशेष
मशहूर पार्श्व गायिका गीता दत्त
-राजा देवराय
23 नवंबर 1930 को फरीदपुर, ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश) में जन्मीं गीता दत्त का असली नाम गीता घोष रॉय चौधरी था। 1940, 50 और 60 के दशक में उनकी आवाज़ ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी।
उन्होंने एस.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर और हेमंत कुमार जैसे संगीतकारों के साथ काम किया। 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर', 'वक्त ने किया क्या हसीं सितम', 'जाने क्या तूने कही', 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' जैसे गीत आज भी अमर हैं।
उन्होंने फिल्मकार गुरु दत्त से विवाह किया। 20 जुलाई 1972 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी आवाज़ आज भी हर दिल में ज़िंदा है।
What's Your Reaction?
