04 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल: जानें आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

04 अगस्त 2026, मंगलवार का दैनिक राशिफल। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता और किन बातों में बरतनी होगी सावधानी।

Aug 4, 2026 - 12:22
 0  13
04 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल: जानें आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

04 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल

मेष:

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कलात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष:

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन:

मैत्री संबंध में व्यवधान आ सकता है। सावधानी बरतें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क:

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या स्वजन से पीड़ा मिल सकती है।

सिंह:

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पद, प्रतिष्ठा या स्थानांतरण के संबंध में सफलता मिलेगी।

कन्या:

पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला:

किसी तरह का जोखिम न उठाएं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:

शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु:

आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर:

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य या संतान तनाव का कारण बन सकती है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ:

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन:

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

डिस्क्लेमर

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपनी परिस्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार