दुधवा की सैर अब और आसान: लखनऊ मंडल ने चलाई मैलानी-बिछिया एसी टूरिस्ट ट्रेन, किराया ₹270

दुधवा की सैर अब और आसान: लखनऊ मंडल ने चलाई मैलानी-बिछिया एसी टूरिस्ट ट्रेन, किराया ₹270

Jul 10, 2026 - 13:48
 0  87
दुधवा की सैर अब और आसान: लखनऊ मंडल ने चलाई मैलानी-बिछिया एसी टूरिस्ट ट्रेन, किराया ₹270

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पर्यटकों को दुधवा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखंड पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन शुरू किया है।

गाड़ी संख्या 52260 मैलानी-बिछिया

हर सप्ताह शनिवार और रविवार को मैलानी जंक्शन से सुबह 06:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड हाल्ट और मंझरा पुरब होते हुए सुबह 10:30 बजे बिछिया पहुंचेगी।

वापसी में _गाड़ी संख्या 52259 बिछिया-मैलानी

शनिवार और रविवार को ही बिछिया से 11:45 बजे प्रस्थान कर मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, तिकुनिया, बेलरायां, दुधवा, पलिया कलां और भीराखेरी होते हुए शाम 16:10 बजे मैलानी जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 60 सीटों की क्षमता वाली 1 टूरिस्ट एसी चेयर कार लगाई गई है।

मैलानी-बिछिया-मैलानी का किराया ₹270 निर्धारित किया गया है। टिकट PRS काउंटर और IRCTC की वेबसाइट से बुक कराए जा सकते हैं। लखनऊ मंडल के अनुसार इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन से पर्यटकों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow