मऊ के ऐतिहासिक सोलर प्लांट का होगा कायाकल्प, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

मऊ के ऐतिहासिक सोलर प्लांट का होगा कायाकल्प, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

Jul 28, 2026 - 18:34
 0  19
मऊ के ऐतिहासिक सोलर प्लांट का होगा कायाकल्प, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्री शर्मा के प्रयासों से वर्ष 1992 में मऊ जनपद के सरायसादी, घोसी में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर प्लांट को नई पहचान दी जाएगी।

प्रस्तावित योजना के तहत इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट का नामकरण स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर किया जाएगा और परिसर में उनकी स्मृति में प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां स्मरण कर सकें। लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के पुनर्जीवन और आधुनिकीकरण की भी शुरुआत की जा रही है।

प्रस्ताव है कि जर्जर हो चुके इस संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विकसित कर इसकी क्षमता को लगभग 50 गुना बढ़ाते हुए 5 मेगावाट किया जाएगा और इसे एक अत्याधुनिक 'सौर ऊर्जा पार्क' के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है।

स्व. कल्पनाथ राय की स्मृति में इस प्लांट के विकास की पहल ऊर्जा विरासत के संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक दूरदर्शी और सराहनीय कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow