पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी ने हंगरी में जीता रजत, विश्व रैंकिंग कुश्ती में लखनऊ मंडल का नाम किया रोशन

पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी ने हंगरी में जीता रजत, विश्व रैंकिंग कुश्ती में लखनऊ मंडल का नाम किया रोशन

Jul 23, 2026 - 12:01
 0  24
पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी ने हंगरी में जीता रजत, विश्व रैंकिंग कुश्ती में लखनऊ मंडल का नाम किया रोशन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी मानसी ने बुडापेस्ट, हंगरी में आयोजित 4वीं विश्व रैंकिंग कुश्ती-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। 62 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए मानसी ने रजत पदक जीतकर देश, भारतीय रेल और पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि मंडल प्रशासन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसी सहयोग का परिणाम है कि लखनऊ मंडल के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर भारतीय रेल का नाम रोशन कर रहे हैं।

मानसी की इस सफलता पर मंडल क्रीड़ाधिकारी धनन्जय मिश्रा, मंडल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow