पूर्व प्रमुख व गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर के टीकर स्टेट (हाटा) निवासी, सुकरौली बाजार के पूर्व प्रमुख एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Aug 2, 2026 - 15:41
 0  9
पूर्व प्रमुख व गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। जनपद के टीकर स्टेट (हाटा) निवासी, सुकरौली बाजार के पूर्व प्रमुख तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिलीप कुमार सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे। पूर्व प्रमुख के रूप में उन्होंने सुकरौली क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र जीवन में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी सक्रिय भूमिका से अलग पहचान बनाई।

उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शुभचिंतकों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार