Gorakhpur Junction पर पैंट्रीकारों की औचक जांच, खाने की गुणवत्ता और Rail Neer की हुई चेकिंग

Gorakhpur Junction पर पैंट्रीकारों की औचक जांच, खाने की गुणवत्ता और Rail Neer की हुई चेकिंग

Sep 15, 2026 - 12:58
Sep 15, 2026 - 13:00
 0  26
Gorakhpur Junction पर पैंट्रीकारों की औचक जांच, खाने की गुणवत्ता और Rail Neer की हुई चेकिंग

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- गोरखपुर जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन में साफ-सुथरा और सुरक्षित खाना मिल सके, इसके लिए रेलवे ने सख्ती शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे भारतीय रेल में खानपान की औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने गोरखपुर जंक्शन पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देश पर और सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग की कमान मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार राय और एसीएम ओमकारनाथ वर्मा ने संभाली। टीम ने गोरखपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के पैंट्रीकार में जाकर एक-एक चीज की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान देखा गया कि पैंट्रीकार में साफ-सफाई कैसी है, खाना बनाने वाले स्टाफ ने यूनिफॉर्म, ग्लव्स और कैप पहना है या नहीं, कच्चा और पका हुआ खाना सही तरीके से रखा गया है या नहीं। साथ ही कीड़े-मकोड़ों से बचाव के लिए फ्यूमिगेशन हुआ है या नहीं और हर पैंट्री में रेल नीर की बोतल उपलब्ध है या नहीं, इसकी भी जांच हुई।

जहां कहीं कमी मिली, वहां अधिकारियों ने तुरंत उसे ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई ट्रेनों से अनाधिकृत सामान भी बरामद हुआ, जिसे जब्त करने की कार्रवाई की गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow