पूर्वांचल के विकास को रेल मंत्रालय ने दी महत्वपूर्ण सौगात, 19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन बनेगा ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी

पूर्वांचल के विकास को रेल मंत्रालय ने दी महत्वपूर्ण सौगात, 19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन बनेगा ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी

Jun 16, 2026 - 21:12
 0  57
पूर्वांचल के विकास को रेल मंत्रालय ने दी महत्वपूर्ण सौगात, 19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन बनेगा ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ, मधुबन और पूरे पूर्वांचल की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं।

मंत्री शर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पूर्वांचल की रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से कई महत्वपूर्ण मांगें की थीं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के ऑनलाइन सानिध्य में जिन रेल सेवाओं के संबंध में चर्चा हुई थी और जिन्हें रेल मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया था, उन्हें अब धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल की जनता को निम्नलिखित महत्वपूर्ण रेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं—

  • दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा।
  • मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से प्रारंभ होगा।
  • छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे दिल्ली के लिए एक नई और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्री शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वांचल की नई रेल सेवाओं को 19 जून 2026 से शुरू करने की जानकारी दी है। शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन तथा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री शर्मा ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें तथा प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त करें, जिनके नेतृत्व में पूर्वांचल के विकास को नई गति मिल रही है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से 19 जून (शुक्रवार) को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता का कार्यक्रम है और जनता की उपस्थिति ही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow