राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज में आरपीएफ ने हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज में आरपीएफ ने हासिल किया तीसरा स्थान

Jun 28, 2026 - 21:45
 0  28
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज में आरपीएफ ने हासिल किया तीसरा स्थान

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा 15 से 27 जून 2026 तक 49वीं क्लस्टराइज्ड ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

कुल 9 प्रतिभागी टीमों के बीच RPF ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उच्चस्तरीय संयुक्त अभ्यास में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों की टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान रूम इंटरवेंशन, बस इंटरवेंशन, आईईडी ऑब्जर्वेशन, फिजिकल एंड्योरेंस तथा फायरिंग जैसी विभिन्न सामरिक एवं परिचालन क्षमताओं का परीक्षण किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य एनएसजी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों के बीच बेहतर समन्वय तथा किसी भी आतंकवादी या विषम परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को और सुदृढ़ करना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow