क्या कहते हैं आपके ग्रह? साप्ताहिक राशिफल (29 जून–5 जुलाई 2026): जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

29 जून से 5 जुलाई 2026 के साप्ताहिक राशिफल में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रहों की चाल का प्रभाव। इस सप्ताह बुध वक्री होंगे और शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, यात्रा और शुभ उपायों सहित पढ़ें अपना विस्तृत साप्ताहिक भविष्यफल।

Jun 28, 2026 - 23:07
Jun 28, 2026 - 23:08
 0  12
क्या कहते हैं आपके ग्रह? साप्ताहिक राशिफल (29 जून–5 जुलाई 2026): जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

क्या कहते हैं – आपके ग्रह

साप्ताहिक राशिफल

29 जून से 5 जुलाई 2026

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर

सूर्य मिथुन राशि में।

चंद्रमा धनु राशि में।

1 जुलाई को दोपहर 1:31 बजे से मकर राशि में।

3/4 जुलाई को आधी रात 12:48 बजे से कुंभ राशि में।

मंगल वृष राशि में।

बुध कर्क राशि में, 29 जून को रात्रि 11:05 बजे से वक्री।

बृहस्पति कर्क राशि में।

शुक्र कर्क राशि में, 4 जुलाई को शाम 7:18 बजे से सिंह राशि में।

शनि मीन राशि में।

राहु कुंभ राशि में।

केतु सिंह राशि में।

देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1- मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। चंद्रमा का गोचर पहले भाग में भाग्य भाव से होने के कारण कुछ कार्यों में विलंब और मन में भविष्य को लेकर चिंता उत्पन्न कर सकता है। लोगों से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं होगी।

बुधवार दोपहर से चंद्रमा दशम भाव में पहुंचकर आपके लिए कार्य सिद्धि और सम्मान के योग बना रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा एकादश भाव में आने से आय में वृद्धि, मित्रों का सहयोग तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और बाहरी संपर्कों से लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करें।

मंगल कवच का पाठ करें तथा हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ अंक - 9, 1

शुभ रत्न - मूंगा

शुभ रंग - लाल, केसरिया

सुझाव - सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। क्रोध और अधैर्य से बचें।

2- वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कुछ सावधानी की मांग कर रहा है। चंद्रमा अष्टम भाव में होने से मानसिक बेचैनी, अनियमित दिनचर्या और कार्यों में बाधा का अनुभव हो सकता है। धन खर्च भी अपेक्षा से अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।

बुधवार दोपहर से परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार प्रारंभ होगा। चंद्रमा नवम भाव में आने से यात्राएं बढ़ सकती हैं। भविष्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। लोगों से अनावश्यक विवाद से बचें।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा दशम और एकादश भाव के प्रभाव से कार्य-व्यवसाय में सफलता, सम्मान तथा आय में वृद्धि के योग बना रहा है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरे होने की संभावना है।

मां दुर्गा की आराधना करें।

शुभ अंक - 6, 2

शुभ रत्न - हीरा / ओपल

शुभ रंग - सफेद, गुलाबी

सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ में धैर्य रखें, अंतिम दिनों का पूरा लाभ उठाएं।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिश्रित फल देने वाली रहेगी। चंद्रमा सप्तम भाव में होने से लाभदायक यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार और साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

बुधवार से चंद्रमा अष्टम भाव में आने पर कुछ मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यों में अपेक्षित गति नहीं मिलने से मन खिन्न रह सकता है। समय पर भोजन और पर्याप्त विश्राम आवश्यक होगा। बुध के वक्री होने के कारण दस्तावेजों और संवाद में सावधानी रखें।

सप्ताह के अंतिम भाग में नवम भाव का चंद्रमा कुछ असमंजस और भविष्य संबंधी चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक - 5, 3

शुभ रत्न - पन्ना

शुभ रंग - हरा, हल्का पीला

सुझाव - निवेश और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। वाणी पर संयम रखें।

4- कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ शुभ रहने वाला है। चंद्रमा षष्ठ भाव में होने से शत्रुओं पर विजय, स्वास्थ्य में सुधार तथा कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकते हैं।

बुधवार से चंद्रमा सप्तम भाव में आने पर व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा यात्राएं भी लाभदायक सिद्ध होंगी।

सप्ताह के अंतिम भाग में अष्टम भाव का प्रभाव कुछ मानसिक चिंता और बेचैनी बढ़ा सकता है। इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहें। आपकी राशि में बुध, गुरु और शुक्र का प्रभाव होने से अंततः परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक - 2, 7

शुभ रत्न - मोती

शुभ रंग - सफेद, क्रीम

सुझाव - लाभ के समय का सदुपयोग करें तथा सप्ताहांत में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

5- सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ पंचम भाव के चंद्रमा के कारण थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। कार्यों को लेकर मन में संदेह रहेगा तथा अपेक्षित परिणाम न मिलने से बेचैनी बढ़ सकती है। निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।

बुधवार से परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी। चंद्रमा षष्ठ भाव में आने से शत्रुओं पर विजय, कार्यों में सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा तथा व्यापार में वृद्धि के अवसर बनेंगे।

सप्ताह के अंतिम दिनों में सप्तम भाव का चंद्रमा यात्राओं और व्यापारिक गतिविधियों के लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। 4 जुलाई से शुक्र आपकी राशि में आने से आकर्षण, लोकप्रियता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक - 1, 3

शुभ रत्न - माणिक्य

शुभ रंग - सुनहरा, नारंगी

सुझाव - सप्ताह के मध्य से प्राप्त अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। भावनात्मक निर्णयों से बचें।

6- कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ चतुर्थ भाव के चंद्रमा के कारण थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। नींद में बाधा या मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। अतः धैर्य और संयम बनाए रखें।

बुधवार से चंद्रमा पंचम भाव में आने पर कार्यों को लेकर संदेह की स्थिति बन सकती है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। निवेश और आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक होगी। बच्चों और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा षष्ठ भाव में पहुंचकर आपके लिए राहत लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी तथा कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक - 5, 8

शुभ रत्न - पन्ना

शुभ रंग - हरा, आसमानी

सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ में धैर्य रखें। शुक्रवार के बाद का समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

7- तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत तृतीय भाव के चंद्रमा से हो रही है, जो आपके लिए उत्साह, साहस और लाभ के अवसर लेकर आएगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे तथा विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों और निकट संबंधियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

बुधवार दोपहर से चंद्रमा चतुर्थ भाव में आने पर पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। घर-परिवार की किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नींद में कमी या मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा पंचम भाव में आने से कार्यों को लेकर कुछ असमंजस और चिंता की स्थिति बन सकती है। निवेश संबंधी मामलों में सावधानी रखें। हालांकि शुक्र और अन्य ग्रहों की अनुकूलता के कारण बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा।

मां लक्ष्मी की आराधना करें तथा खीर का प्रसाद अर्पित करें।

शुभ अंक - 6, 3

शुभ रत्न - हीरा / ओपल

शुभ रंग - सफेद, गुलाबी

सुझाव - पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें तथा निवेश सोच-समझकर करें।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ द्वितीय भाव के चंद्रमा से हो रहा है। लोगों से बातचीत में मधुरता बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें तथा सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।

बुधवार से चंद्रमा तृतीय भाव में आने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी तथा कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा और संपर्कों से भी लाभ मिलेगा।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा चतुर्थ भाव में आने से परिवार और घरेलू मामलों पर ध्यान देना होगा। मन कुछ संवेदनशील रह सकता है। आराम और पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होगा। किसी भी विवाद से दूर रहना उचित रहेगा।

हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ अंक - 9, 2

शुभ रत्न - मूंगा

शुभ रंग - लाल, गहरा मरून

सुझाव - वाणी में मधुरता रखें तथा सप्ताह के मध्य में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं।

9- धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से अत्यंत अनुकूल रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सम्मान और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता बढ़ सकती है।

बुधवार दोपहर से चंद्रमा द्वितीय भाव में आने पर आर्थिक मामलों पर ध्यान देना होगा। लोगों से बातचीत में संयम रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। खान-पान को संतुलित और सात्विक रखें।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा तृतीय भाव में आने से पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटे भाई-बहनों तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक - 3, 7

शुभ रत्न - पुखराज

शुभ रंग - पीला, सुनहरा

सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ और अंत में महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।

10- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ द्वादश भाव के चंद्रमा से हो रहा है। अनावश्यक भागदौड़ बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। मानसिक चिंता और कार्यों को लेकर असमंजस बना रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें।

बुधवार से चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा। इससे परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। सम्मान और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा द्वितीय भाव में आने से परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में सुधार दिखाई देगा। लोगों से मधुर व्यवहार लाभकारी रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक - 8, 4

शुभ रत्न - नीलम

शुभ रंग - नीला, स्लेटी

सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ में धैर्य रखें और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ एकादश भाव के चंद्रमा से हो रहा है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।

बुधवार से चंद्रमा द्वादश भाव में आने पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक चिंता और भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक - 4, 8

शुभ रत्न - गोमेद

शुभ रंग - आसमानी, नीला

सुझाव - सप्ताह के मध्य में धैर्य रखें तथा अंतिम दिनों का भरपूर लाभ उठाएं।

12- मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ दशम भाव के चंद्रमा से हो रहा है। कार्य सिद्धि और सम्मान प्राप्ति के सुंदर योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

बुधवार से चंद्रमा एकादश भाव में आने पर आय में वृद्धि होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्रमा द्वादश भाव में आने से खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक चिंता और भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। स्वास्थ्य और आराम का ध्यान रखें।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक - 7, 3

शुभ रत्न - पीला पुखराज

शुभ रंग - पीला, क्रीम

सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ और मध्य भाग के शुभ समय का सदुपयोग करें तथा सप्ताहांत में संयम बनाए रखें।

अगला साप्ताहिक राशिफल

6 जुलाई 2026 को।

तब तक—

स्वस्थ रहिए - सुरक्षित रहिए।

समय का सदुपयोग कीजिए।

धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए।

ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।

शुभम् भवतु।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow