उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के संचालक पद पर राजेश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के संचालक पद पर राजेश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 के प्रबंध कमेटी के संचालक पद के लिए नामांकन राजेश मिश्रा ने 11 जून 2026 को मुख्यालय पर किया।
उनके साथ डाॅ0 अरूण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सहकार भारती उ0प्र0 तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, कृृष्ण कुमार ओझा, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, उमाकांत शर्मा, अशर्फी सिंह, आसिफ जमाल आदि लोग उपस्थिति रहे। राजेश मिश्रा के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण निर्विरोध संचालक चुने गए।
गौरतलब है कि राजेश मिश्र सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रयागराज विभाग के विभाग संयोजक हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
