गोमती नगर जन कल्याण महा समिति द्वारा कंबल एवं कपड़ा वितरण
लखनऊ: हिन्द भास्कर
गोमती नगर जन कल्याण महा समिति द्वारा कपड़ा बैंक के अंतर्गत एकत्रित वस्त्रो का वितरण एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार, राजनाथ सिंह द्वारा प्रदत कंबलों का वितरण डॉक्टर बी एन सिंह अध्यक्ष, डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला महासचिव द्वारा आज गोमती नगर में वास्तु खंड एक में गरीब व्यक्तियों को कठौता चौराहे पर झुग्गी झोपड़ियों में जीवन व्यतीत करने वाले गरीब लोगों को कम्बल एवम बच्चों तथा महिलाओं के कपड़े वितरित किये गये। उक्त वितरण के अवसर पर महासमिति के सचिव सीजी नायर,कार्यकारी सचिव संजय निगम, संगठन सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सेवा प्रमुख नफीस अहमद,- प्रमोद मिश्रा,अनुभव शुक्ला ,मुन्ना सिंह, आरपी मिश्रा, निर्मला सिंह, पीआर पांडे,अर्चना शुक्ला, स्नेह लता, विवेक शुक्ला,अधिवक्ता त्रिपाठी,आशीष यादव, रोहित सिंह ,डॉक्टर चित्रा सक्सेना के अतिरिक्त महासमिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?