ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
शिविर में दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण एवं कंबल वितरण हुआ।
गरीब के लिए कंबल और दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण कर वितरण का जो महा अभियान चलाया है उसके लिए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट हजारों जरूरतमंदों की सेवा कर पुनीत मानवता का धर्म निर्वाह करती है-नीरज सिंह
लखनऊ: हिन्द भास्कर।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, बैसाखी,छड़ी, कान की मशीन व कम्बल वितरण महाअभियान का आयोजन कर हजारों गरीब एवं असहायों के जख्मों पर लगाया मरहम- नीरज सिंह
गरीबों एवं असहायों के कल्याण का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एवं मिधानी के संयुक्त प्रयास द्वारा निरंतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, बैसाखी,छड़ी, कान की मशीन व कम्बल वितरण महाअभियान की श्रंखला में मंगलवार को लखनऊ के गायत्री पुरम अभिनव स्कूल के पास प्रथम शिविर ऐशबाग रामलीला मैदान में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों मातृ शक्तियों, बुजुर्गों को चश्मा, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी कान की मशीन तथा हजारों की संख्या में गरीब जरूरतमंद मातृ शक्तियों को कंबल वितरित किया गया।
स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ की ही नही बल्कि पूरे भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था है ,जो संकट के समय चाहे वह कोविड काल में जरूरतमंद लोगो राशन उपलब्ध कराना हो । पूरे लखनऊ को सैनीटाईजर, मास्क सहित मोबिलाइजर मशीन एवं कोविड किट देने का काम रहा हो या शिक्षा के क्षेत्र में किसी गरीब विद्यार्थियों की सहायता करनी हों या फिर अस्पताल में भर्ती मरीजों को खून की उपलब्धता करानी हो ट्रस्ट ने 24 घंटों की सेवा के साथ जरूरतमंदो के साथ खड़ी रही है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट से अन्य संस्थाओं को सीख लेनी चाहिए।
मुख्य अतिथि के कर कमलों से जरूरतमंदों को सांकेतिक वितरण कर वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने नर सेवा को नारायण सेवा मानकर सदैव समाज की सेवा संकल्प को दुहराया। संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क कर आपके द्वार सदैव पहुंचती है ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है ! लाभार्थियों से ममता ट्रस्ट परिवार से जुड़े रहने केलिए ट्रस्ट के मिस्ड काल मोबाइल नंबर 9415071777 पर मिस काल करके जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद राजू बाजपेई पार्षद संदीप शर्मा पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, शिवम उपाध्याय ,पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ,उपाध्यक्ष युवामोर्चा महानगर अवनीश यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अनिल कुमार मिश्रा ,सोनू बाजपेई मंडल उपाध्यक्ष मध्य मंडल , अन्य सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे।
What's Your Reaction?