परिसीमन बिल पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह: राहुल गांधी को समझ ही नहीं, यह सभी महिलाओं का विरोध है

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार के सवाल पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा - यह किसी एक महिला का नहीं, सभी महिलाओं का विरोध है, बिल तो पास होगा ही।

Nov 28, 2026 - 14:20
 0  26
परिसीमन बिल पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह: राहुल गांधी को समझ ही नहीं, यह सभी महिलाओं का विरोध है

लखनऊ/गोंडा(हिन्द भास्कर) :- पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष में दिख रही दरार पर बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इस बिल की गंभीरता समझ ही नहीं आ रही है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "राहुल गांधी को समझ ही नहीं है। अगर देखा जाए तो एक तरह से यह महिलाओं का विरोध है।

यह किसी एक महिला का नहीं, बल्कि सभी महिलाओं का विरोध है। इसे जाति, मजहब या अगड़े-पिछड़े के आधार पर नहीं देखना चाहिए।" उन्होंने कहा कि आप यह देखें कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व को रोकने की कोशिश की जा रही है। अब यह बात राहुल जी के समझ में नहीं आ रही है, लेकिन कुछ लोगों को समझ में आ रही है कि आगे चलकर यह बहुत भारी पड़ेगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह बिल तो पास होगा ही, लेकिन आज पक्ष में कौन खड़ा है और विपक्ष में कौन, यह बात आगे चलकर लोगों को याद आएगी। जो समझदार हैं, जो दूर तक की चिंता करते हैं और आने वाले 10-20 वर्षों के बारे में सोचते हैं, उन्हें समझ में आ रहा है कि यह फैसला आगे चलकर भारी पड़ेगा।

इसलिए यह दरार है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल जी को भी यह बात समझ में आ जाती तो अच्छा होता। सबसे बढ़िया तो यही था कि यह बिल सर्वसम्मति से पास होना चाहिए। इस बयान को लेकर राजनीति में बड़ा उथल-पुथल मचा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow