राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई*

Nov 29, 2026 - 00:03
 0  14

लखनऊ, 28 नवंबर।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के साथ कोटेदारों के हितों की रक्षा का फैसला लिया है। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोटेदारों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो। अवैध वसूली करने, अनुचित दबाव बनाने या भ्रष्टाचार के जरिए परेशान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

लखनऊ के रविंद्रालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में कोटेदारों ने लाभांश वृद्धि के फैसले के लिए मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का आभार जताया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनके आर्थिक हितों के साथ मान-सम्मान को भी प्राथमिकता दी है।

मंत्री ने कोटेदारों से भी ईमानदारी और संवेदनशीलता से जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 16 करोड़ लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की अहम भूमिका है। हर पात्र लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन मिले, वितरण में पारदर्शिता और नियमितता रहे, और राशन लेने आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपमानित या परेशान न किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार