वन्दना पाण्डेय को शिक्षाशास्त्र (बी.एड.) में पीएचडी की उपाधि
गोरखपुर की वन्दना पाण्डेय ने सनराइज विश्वविद्यालय, अलवर (राजस्थान) से शिक्षाशास्त्र (बी.एड.) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षण संस्थान एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।
गोरखपुर। कुड़ाघाट निवासी वन्दना पाण्डेय ने शिक्षाशास्त्र (बी.एड.) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार एवं गोरखपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें राजस्थान के अलवर स्थित सनराइज विश्वविद्यालय द्वारा "शिक्षकों की चिंतन शैली, होने वाले तनाव एवं सुझावों का अध्ययन" विषय पर किए गए शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध कार्य शिक्षाशास्त्र विषय में शोध निर्देशक डॉ. विरेन्द्र सिंह यादव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
वन्दना पाण्डेय पूर्व में पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पी.जी. कॉलेज, आभूराम, तुर्कवलिया (गोरखपुर) में शिक्षण कार्य कर चुकी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक ई. अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. वकील धर दूबे, के.एम. पाठक, प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी, राजीव सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, सत्य प्रकाश नारायण यादव, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, अनिता पाण्डेय एवं सांत्वना श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
What's Your Reaction?
