उत्तर रेलवे का अनधिकृत वेंडरों पर शिकंजा, लखनऊ और वाराणसी में 16 अवैध वेंडर पकड़े गए

उत्तर रेलवे का अनधिकृत वेंडरों पर शिकंजा, लखनऊ और वाराणसी में 16 अवैध वेंडर पकड़े गए

Aug 26, 2026 - 12:43
 0  16
उत्तर रेलवे का अनधिकृत वेंडरों पर शिकंजा, लखनऊ और वाराणसी में 16 अवैध वेंडर पकड़े गए

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया है। मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने 24 अगस्त की देर शाम लखनऊ स्टेशन पर औचक जांच की।

इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर खड़ी गाड़ी संख्या 04013 और प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12358 में निरीक्षण किया गया, जहां 11 अनधिकृत वेंडरों को बिना वैध दस्तावेज के खाद्य पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया। सभी को सामग्री सहित आरपीएफ लखनऊ को सौंप दिया गया।

इसी क्रम में 25 अगस्त को वाराणसी जंक्शन पर भी कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर खड़ी गाड़ी संख्या 19091 में वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और टिकट चेकिंग विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की, जहां 5 अनधिकृत वेंडर बिना लाइसेंस के खाने-पीने का सामान और पानी की बोतलें बेचते मिले। उन्हें भी आरपीएफ वाराणसी के हवाले कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छ खानपान सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रखे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow