उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न, मनोज विश्वकर्मा अध्यक्ष चुने गए, ये बने पदाधिकारी
यूपी राज्य कर अधिकारी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित। मनोज कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष, भास्कर सिंह महासचिव बने। तीन वरिष्ठ अधिकारियों को संरक्षक बनाया गया।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ में नई टीम को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में प्रदेश भर के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान कर दिया गया।
चुनाव परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष की कमान मनोज कुमार विश्वकर्मा को सौंपी गई है। उनके साथ तीन उपाध्यक्ष चुने गए हैं - अखिलेश कुमार दुबे, विंध्यवासिनी वर्मा और डॉ. सुनील जायसवाल। संगठन के संचालन की अहम जिम्मेदारी महासचिव के रूप में भास्कर सिंह संभालेंगे।
वहीं संयुक्त सचिव के दो पदों पर डॉ. विदिशा शुक्ला और प्रियदर्शी कटियार को चुना गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गौरव राजपूत को मिली है, जबकि ऑडिटर के तौर पर पंकज कुमार को चुना गया है। संघ ने अपने अनुभव का लाभ लेने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को संरक्षक मंडल में शामिल किया है।
इसमें एसके गौतम, मधु बाला और शिव आसरे सिंह का नाम शामिल है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
What's Your Reaction?
