अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

कैंपियरगंज तहसील दिवस में अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन वैभव शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता बृजेश चौहान से गाली-गलौज व जातिसूचक अपमान के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

Nov 21, 2026 - 15:33
 0  24
अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

अपर जिलाधिकारी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश

कैंपियरगंज, गोरखपुर। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन वैभव शर्मा ने की। इस अवसर पर कुल 45 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता बृजेश चौहान के साथ 7 नवंबर 26 को उत्सव पुत्र रंजीत द्वारा गाली-गलौज व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने संबंधी मांगपत्र सौंपा। इस पर अपर जिलाधिकारी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक उत्तरी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीपीगंज व कैंपियरगंज के थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी, पूर्ति अधिकारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार