जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

Sep 12, 2024 - 21:13
Sep 12, 2024 - 22:19
 0  68
जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

 हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

68 वीं जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता 12 सितंबर 2024 गुरुवार को रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें कैंपियरगंज तहसील के पं त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिआ के कक्षा -11,का छात्र मनीष यादव U-17 ,75kg भार वर्ग में, फ्रीस्टाइल कुश्ती में जिले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और कक्षा-10 का छात्र श्याम मोहन U-14, 42kg भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।गोरखपुर जिले में दोनों बच्चों ने अपना परचम लहराया,और स्कूल का नामन रोशन किया।कल मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में दोनों बच्चे प्रतिभाग करेंगे। मनीष यादव और श्याम मोहन के साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक घनश्याम यादव को विद्यालय के प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य डॉ ० अशोक कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रीय लोगों ने  शुभकामनाएं, आशीर्वाद और बधाई प्रेषित किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow