स्वतंत्रता से आशय अपने कार्यों को सहज,सरल एवं और सुन्दर बनाना है - ई०ए०एन० त्रिपाठी

Aug 16, 2024 - 18:55
Aug 16, 2024 - 19:04
 0  154
स्वतंत्रता से आशय अपने कार्यों को सहज,सरल एवं और सुन्दर बनाना है - ई०ए०एन० त्रिपाठी

धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस, 

हिन्द भास्कर 

गोरखपुर: त्रिपाठी ग्रुप आफ एजुकेशन आभूराम, तुर्कवलिया- गोरखपुर द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में  78 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत सुबह 8.00 बजे हुई। प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी ने पं०त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम, तुर्कवलिया में उपप्रबंधक ई० जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी,प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी, डायरेक्टर प्रशांत द्विवेदी, वरिष्ठ  शिक्षक पन्ने लाल गुप्ता, डॉ शोभित श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों एवं छात्र -छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। 

      इसी क्रम में पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डीएलएड कालेज आभूराम में प्रधानाचार्य के०एम०पाठक,  श्रीमती वन्दना पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी (महिला), प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद मौर्य, राजेन्द्र सिंह एवं उपस्थित छात्राध्यापकों/ छात्राध्यापिकाओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया ।

       वहीं पं०ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज एवं पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान आई टी आई आभूराम,तुर्कवलिया के परिसर में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ वकील धर दूबे, डॉ एस०पी०एन० यादव,डॉ सतीश दुबे, डॉ राजकुमार यादव, डॉ राजीव सिंह, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्र,हरीश नारायण पाण्डेय, संदीप तिवारी,भीमधर दूबे, देवेश पाठक, अमित त्रिपाठी, रजनीश जायसवाल श्रीमती वन्दना पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती रंजू दूबे, डॉ सांत्वना श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा पाठक आदि की उपस्थिति में छात्र -छात्राओं के मध्य उप प्रबंधक ई०जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया जहां प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी एवं डायरेक्टर ई० प्रशांत द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

     सभी स्थलों पर ध्वजारोहण के उपरांत ई०ए०एन० त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का आशय अपने कार्यों को स्वतंत्रता पूर्वक और सुगम,सहज एवं सरल बनाना है। प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र सहित सभी संस्था प्रमुखों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

       इस अवसर सभी संस्थाओं के सभागारों में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किये गये जहाँ विद्यार्थियों ने  कई  मनमोहक  कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।  इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र -छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow