मोदी के स्वस्थ भारत विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में मील का पत्थर साबित होगा ममता ट्रस्ट जैसे विशाल कार्यक्रम-बृजेश पाठक

Jun 21, 2026 - 18:26
 0  16
मोदी के स्वस्थ भारत विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में मील का पत्थर साबित होगा ममता ट्रस्ट जैसे विशाल कार्यक्रम-बृजेश पाठक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के विशाल योग शिविर में उमड़ा जनसैलाब     

लखनऊ ।                     

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर आज 20 जून दिन शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में पूर्वाह्न 6 बजे से विशाल योग शिविर का आयोजन किया, योग कार्यक्रम की शुरुआत योग सह भरतनाट्यम नृत्य] भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के योग भजन एवं वन्देमातरम राष्ट्रगीत से हुआ!  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित, सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत के सपने को पूरा करने केलिए योग कार्यक्रम को पर्यावरण से जोड़कर योग एवं पर्यावरण संकल्प दिलाते हुए भाजपा युवा नेता नीरज सिंह ने योग कार्यक्रम को संबोधित किया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की सफ़लता पर बधाई देते हुए राजीव मिश्र के अद्वितीय अथक प्रयास की सराहना किया!

 मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विशाल योग शिविर में उमड़े जन सैलाब से आह्लादित होकर कहा ऐसे कार्यक्रम से ही मोदी के स्वस्थ, समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प पूरे होगे] निश्चित ही ऐसे विशाल जनजागृति और संकल्पित कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होगा! उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा] पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, वरिष्ठ युवा नेता नीरज सिंह] पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र] पूर्व न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी] द्वारिकापुरी के महंत कामेश्वर पुरी सहित अनेकानेक गणमान्य व्यक्तित्व की गरिमामयी उपस्थिति रहीं नर सेवा नारायण सेवा मुहिम के नेतृत्व कर्ता] ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि ऐसे विशाल योग शिविरों के माध्यम से ट्रस्ट व्यक्ति के तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाने का वीणा उठाया है इसके अंतर्गत योग एवं पर्यावरण को विकसित और संरक्षित करने के दृष्टिगत ममता संकल्प दिलाते हुए प्रत्येक वर्ष की भाँति सवा लाख पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा! एक पेड़ माँ के नाम मुहिम से लोगों को जोड़कर हरित उत्तर प्रदेश, हरित भारत के लिए संकल्पबद्ध है! सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा भेंट कर राजीव मिश्रा ने सभी का आभार भी व्यक्त किया! उक्त अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय] मोहित मिश्रा, पंकज उपाध्याय] संजय तिवारी, शशिकान्त शुक्ल सहित विभिन्न सांगठनिक पदाधिकारी एवं हज़ारों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थेI

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow