कलिंगा कामर्सियल खडिया में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शर्मनाक
31 लोगों से किया था, 23,25000 रूप्ये की ठगी, पुलिस ने भेजा जेल
दूसरे आरोपी सिद्वार्थ सिंह की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना बरगवां जिला – सिंगरौली (म.प्र.) से
अप. क्र. 156/2026, धारा-318(4),336 (2), 336 (3), 340 (2) बीएनएस के तहत शिकंजे में
नाम आरोपी - साहेबलाल बैस उर्फ साहबलाल बैस पिता लालबहादुर बैस उम्र 20 वर्ष निवासी बडोखर थाना बरगवां जिला सिंगरौली (म०प्र०)
पुलिस महानिरीक्षक रीवा गौरव सिंह राजपूत व पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह के आदेशानुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अति. पु.अ. सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में बडी रकम की ठगी होने की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही व तत्काल गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी सिंगरौली गौरव पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम गठित की गई।
घटना का विवरण - दिनांक 28.03.2025 को फरियादी अंकित विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी डगा थाना बरगवां की रिपार्ट पर थाना बरगवां में उपरोक्त अप. क्र. 156/2026 धारा 318(4),336 (2),336 (3), 340 (2) बीएनएस का आरोपी साहेबलाल बैस उर्फ साहबलाल बैस के विरूद्ध मुकदमा पंजीबद्ध किया गया। एसडीओपी सिंगरौली गौरव पाण्डेय व थाना प्रभारी मो. समीर के नेतृत्व में सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी थाना बगरवां द्वारा अपराध की विवेचना की गई विवेचना के दौरान आरोपी की पता साजी की जाकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि माह जुलाई 2025 में कलिंगा कामर्सियल कार्पोटेड लिमिटेड खडिया में सिद्वार्थ सिंह साईड इंचार्ज था, उनसे मिला और नौकरी की बात कर 01 लाख रूपये देकर नौकरी करने लगा था। दोस्ती बढ जाने पर सिद्वार्थ सिंह के द्वारा बोला गया कि अपने नाथ रिस्तेदार व परिचित को ढूंढकर लाओ दोनों पैसा कमायेगें। फिर आरोपी साहेबलाल बैस उर्फ साहबलाल बैस व सिद्वार्थ सिंह दोनों मिलकर कुल 31 लोगों से नकली व कूटरचित दस्तावेज गेट पास व ज्वाईनिंग लेटर देकर 31 लोगों के साथ कुल राशि 23,25000 रूप्ये की ठगी किये थे। आरोपी के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लेख किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया। बाद आरोपी को दिनांक 29.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया एवं आरोपी सिद्वार्थ सिंह की तलास की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक मो. समीर, सउनि श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रआर. अनूप मिश्रा, फूल सिंह, आर. शिवराज सिंह तोमर, अरविन्द यादव, प्रतीक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
