यूपी को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में मिले ₹19,208 करोड़, पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण का सीएम योगी ने जताया धन्यवाद

यूपी को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में मिले ₹19,208 करोड़, पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण का सीएम योगी ने जताया धन्यवाद

Aug 2, 2026 - 11:46
 0  11
यूपी को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में मिले ₹19,208 करोड़, पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण का सीएम योगी ने जताया धन्यवाद

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे यानी टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। समय पर मिला यह सहयोग सहकारी संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है।

" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़ होगी। इससे विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण और जनकल्याणकारी पहलों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हम सभी मिलकर एक अधिक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow