वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में किया औचक टिकट जांच अभियान, बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई, रेलवन ऐप इस्तेमाल की अपील
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में किया औचक टिकट जांच अभियान, बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई, रेलवन ऐप इस्तेमाल की अपील
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के का लिए आज उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ–प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस में औचक टिकट जांच अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ से प्रयागराज संगम तक टिकट जांच स्क्वाड एवं रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न कोचों में गहन टिकट जांच की।
बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया।
रेलवन ऐप अपनाने पर जोर
समर्थ गुप्ता ने यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेलवन RailOne ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
रेलवन ऐप के उपयोग से टिकट प्राप्त करना अधिक सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक हो जाता है तथा यात्रियों का समय भी बचता है।
What's Your Reaction?
