लखनऊ: CG सिटी में बनेगा LDA का नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट, इकाना स्टेडियम के पास 28 मंजिला 5 टावर
LDA, CG सिटी में नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट बनाएगा। इकाना स्टेडियम के पास 5 एकड़ में 28 मंजिला 5 टावर बनेंगे, जिसमें पार्क, जिम, पूल और 500+ पार्किंग की सुविधा होगी।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राजधानी लखनऊ में LDA अब अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट *LDA Nautica Greens Apartment* बनाने जा रहा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने CG सिटी की इस ग्रुप हाउसिंग परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट इकाना स्टेडियम के पास 5 एकड़ के भूखंड पर विकसित होगा।
*LDA Nautica Greens Apartment* में 28 फ्लोर के 5 आलीशान टावर बनाए जाएंगे। सोसाइटी में 3.5 हजार वर्ग मीटर का पार्क, जिम, स्विमिंग पूल, पावर बैकअप और 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।
LDA का ये प्रोजेक्ट लखनऊ में लग्जरी घरों को एक नई पहचान देगा।
What's Your Reaction?
