सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, PGI लखनऊ में ली अंतिम सांस

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में PGI लखनऊ में निधन, समाजवादी आंदोलन को बड़ा झटका, पूरे प्रदेश में शोक की लहर।

Sep 26, 2026 - 00:52
 0  21
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, PGI लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का आज PGI लखनऊ में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगोविंद चौधरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज संजय गांधी PGI लखनऊ में चल रहा था। जहां उन्होंने आज रात लगभग 9:00 बजे अंतिम सांस ली।

कौन थे रामगोविंद चौधरी?

रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। वे बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से 8 बार विधायक रहे। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले।

2017 से 2022 तक वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहे और सदन में विपक्ष की आवाज को बुलंदी से उठाया। वे अपनी बेबाकी और समाजवादी विचारधारा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow