डॉक्टर अब हिंदी में लिखें दवा के नाम: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को लिखा पत्र, हिंदी में लिखने वालों को करेंगे सम्मानित

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से हिंदी में दवा लिखने की अपील की। कहा, मरीज को पता चले कौन सी दवा ले रहा है, हिंदी में लिखने वालों को सम्मानित करूंगा।

Sep 25, 2026 - 18:26
 0  26
डॉक्टर अब हिंदी में लिखें दवा के नाम: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को लिखा पत्र, हिंदी में लिखने वालों को करेंगे सम्मानित

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से बड़ी अपील की है। उन्होंने सभी डॉक्टरों से आग्रह किया है कि वे मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखें।

ब्रजेश पाठक ने अपने हस्तलिखित पत्र में लिखा है, "मरीज को पता होना चाहिए कि वह कौन सी दवा ले रहा है।" उन्होंने कहा कि मैं निजी स्तर पर उन दवाओं को प्राथमिकता दूंगा, जिनके नाम हिंदी में लिखे होंगे। डिप्टी सीएम ने इस पत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी-हिन्दू-हिन्दुस्तान का नारा देने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है।

यह पवित्र दिन है जिस दिन हम भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प ले सकते हैं। पाठक ने कहा कि हिंदी में दवा लिखने वाले और मातृभाषा में मरीजों से संवाद करने वाले चिकित्सकों को वह खुद सम्मानित करेंगे। उन्होंने चिकित्सकों से भोजपुरी, अवधी सहित अपनी मातृभाषाओं में मरीजों से बात करने की भी अपील की ताकि मरीजों का चिकित्सा प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हो।

उन्होंने अपने इस विचार के पीछे की प्रेरणा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह विचार उन्हें पंडित जी द्वारा 22 अप्रैल 1933 को पांचजन्य में प्रकाशित एक लेख को पढ़ने के बाद आया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow