अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- उनका बलिदान स्वाधीनता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- उनका बलिदान स्वाधीनता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- आज लखनऊ में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनकी पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा।
उन्होंने कहा कि उनकी अमर स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव जिले में एक पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर किया है।
What's Your Reaction?
