उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत:अब रात और अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत:अब रात और अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

Apr 11, 2026 - 10:01
 0  50
उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत:अब रात और अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ के संगम सभागार में यू.पी.पी.सी.एल के चेयरमैन, एमडी और सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री शर्मा ने साफ कहा कि बिजली विभाग का असली मकसद उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है। गर्मी में मांग बढ़ने से पहले ही सिस्टम को दुरुस्त कर ले।

"सिस्टम में जनता सर्वोपरि है" सभी अधिकारी उपभोक्ता हितों को सबसे ऊपर रखें। शिकायतों का निस्तारण तीन स्तर पर करे त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक। स्मार्ट मीटर को लेकर आये दिन मिल रही शिकायतों पर मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाये।

आगे उन्होंने कहा की उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें। मंत्री शर्मा ने आगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए।

यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस रात्रि के समय समाप्त होता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन रात में नहीं काटा जाएगा। वहीं अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। बढ़ती स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग काउंटर बनाया जाए जिस उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और उन्हें भटकना न पड़े।

साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow