समाजसेवी केदार नाथ राय की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजसेवी केदार नाथ राय की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गोरक्षनाथ सनातन संघ ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और समाजसेवी स्व. केदार नाथ राय की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी के सानिध्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने स्व. केदार नाथ राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व० केदार नाथ राय के संघर्षपूर्ण एवं जनसेवा से ओत-प्रोत जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने का कार्य किया। वे सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहे। उनका व्यक्तित्व राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रेरणास्रोत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने कहा कि स्व० केदार नाथ राय का जीवन सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं गरीब, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने कहा कि स्व० केदार नाथ राय ने संगठनात्मक एवं सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा स्थापित सेवा, समर्पण और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व० केदार नाथ राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
“स्व० केदार नाथ राय का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठनात्मक समर्पण और जनकल्याण की मिसाल था। उनकी प्रेरणादायी स्मृतियाँ सदैव समाज को नई दिशा देती रहेंगी।”
What's Your Reaction?
