लखनऊ मंडल का अवैध विक्रेताओं पर शिकंजा, यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा खाना
लखनऊ मंडल का अवैध विक्रेताओं पर शिकंजा, यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा खाना
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए अवैध विक्रेताओं के खिलाफ विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशनों और ट्रेनों में मानक के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेची जाए, इसके लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इसी क्रम में 30 मई, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 04652 में प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर छह व्यक्तियों को बिना किसी वैध लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा।
जांच में पाया गया कि ये व्यक्ति निम्न गुणवत्ता के खाद्य पैकेट यात्रियों को बेच रहे थे। सभी को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। मंडल द्वारा अवैध विक्रेताओं के खिलाफ लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
ताकि स्टेशनों और ट्रेनों में सिर्फ गुणवत्तापूर्ण खानपान ही मिले। अब यात्रियों को गंदे और गैरकानूनी तरीके से बिकने वाले खाने से राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
