अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मंत्री ए के शर्मा ने ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का किया शुभारंभ

अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मंत्री ए के शर्मा ने ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का किया शुभारंभ

Mar 1, 2026 - 13:51
 0  13
अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मंत्री ए के शर्मा ने ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का किया शुभारंभ

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- डॉ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आयोजित ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवाचार को केवल तकनीकी प्रयोग तक सीमित न रखकर उसे शासन, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक विकास से जोड़ा गया है।

नीतिगत समर्थन, डिजिटल आधार, वित्तीय प्रोत्साहन और वैश्विक दृष्टि के कारण आज भारत विश्व के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि नवाचार अब महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंच चुका है। मंत्री शर्मा ने कहा कि भारत में शोध कार्य बहुआयामी और तेजी से विकसित हो रहे हैं।

युवा प्रतिभा, तकनीकी संसाधन और मजबूत नीति समर्थन के संयोजन से भारत वैश्विक नवाचार पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति और नई दिशा प्राप्त हुई है। विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य, विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

राज्य सरकार युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ लेकर युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री शर्मा ने युवा उद्यमियों एवं छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम तभी सफल होगा जब हम आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को व्यवहार में उतारेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और इसके साथ ही आयोजकों से आग्रह किया कि इस तरह के आयोजन में सरकारी स्टॉल भी लगाए जाएं। कार्यक्रम में देशभर से 400 से अधिक विद्यार्थी, स्टार्टअप संस्थापक, नवप्रवर्तक, शोधकर्ता एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि सहभागी हुए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दीपक नगड़िया, संयोजक निसर्ग राठौर, अभय प्रताप सिंह, तेजस्विनी, सत्यम तिवारी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा उद्यमी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow