भावनात्मक बुद्धिमत्ता और मानसिक स्वास्थ्य सफलता की कुंजी : प्रीति त्रिपाठी

45 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-158 में केंद्रीय विद्यालय संख्या-2, उनौला में काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं इमोशनल इंटेलिजेंस कोच प्रीति त्रिपाठी ने कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं।

Jun 21, 2026 - 18:05
 0  14
भावनात्मक बुद्धिमत्ता और मानसिक स्वास्थ्य सफलता की कुंजी : प्रीति त्रिपाठी

गोरखपुर, 20 जून (संवाददाता)। 45 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा केंद्रीय विद्यालय संख्या-2, उनौला में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-158 में शनिवार को काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं इमोशनल इंटेलिजेंस कोच प्रीति त्रिपाठी ने कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल बौद्धिक क्षमता ही नहीं, बल्कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता भी सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद कौशल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कैडेट्स को अपनी भावनाओं को समझने, नियंत्रित करने तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति का भाव विकसित करने की प्रेरणा दी।

कैंप कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह ने बताया कि प्रीति त्रिपाठी मनोविज्ञान एवं समाजशास्त्र में दोहरी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त शिक्षाविद्, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह प्रमाणित इमोशनल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट और रिलेशनशिप कोच होने के साथ पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा वह जबलपुर स्थित आशा स्कूल की प्रधानाचार्य रह चुकी हैं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की उत्तर प्रदेश मातृशक्ति अध्यक्षा के रूप में भी सक्रिय हैं।

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-विकास एवं नेतृत्व क्षमता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्रीति त्रिपाठी ने सरल एवं प्रेरक उत्तर देकर मार्गदर्शन किया। व्याख्यान से कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow