जन -जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य- ई0 ए एन त्रिपाठी

Sep 21, 2024 - 16:18
 0  106
जन -जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य- ई0 ए एन त्रिपाठी

 पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में दिनांक 21/09/2024 को स्वच्छता ही सेवा है तथा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विद्यालय के प्रबंधक इंजि ए एन त्रिपाठी,प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ शोभित श्रीवास्तव, पन्नेलाल गुप्ता व सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस क्रम में आज दिनांक 21/09/2024 को पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पी जी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में स्वयं सेवक/सेविकाओं द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया और स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया गया। तथा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।

इसके पूर्व विद्यालय मे एक अभिभावक सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता के सन्देश को जन जन तक पहुंचना हम सभी का कर्तव्य है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा की स्वच्छता को अपनी जीवन शैली की तरह अपनाएं और अन्य सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है 

इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारीयों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।