RPF Foundation Day 2025: रेलवे सुरक्षा बल के जांबाजों को सलाम, रामचौरा रोड जैसी घटनाओं में दिखाते हैं मानवता की मिसाल
लखनऊ के जगजीवन राम RPF अकैडमी में RPF का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रन फॉर यूनिटी, योग, पौधरोपण के साथ जवानों को सम्मानित किया गया। रामचौरा रोड घटना में दिखी मानवता की मिसाल।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का स्थापना दिवस आज लखनऊ स्थित जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकैडमी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में जैसे रन फॉर यूनिटी, योग, पौधारोपण और स्वच्छता गतिविधियाँ पर विशेष जोर दिया गया।
इस खास मौके पर आरपीएफ के बहादुर और समर्पित जवानों के निस्वार्थ समर्पण, साहस और सेवा को सलाम किया गया और देशभर में आरपीएफ के बहादुर और समर्पित जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है, जो दिन-रात रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सेवा में निस्वार्थ भाव से लगे रहते हैं।
आरपीएफ की स्थापना 20 सितंबर 1985 को हुई थी, हालांकि इसका इतिहास 1872 से जुड़ा है। आज आरपीएफ भारतीय रेलवे की रीढ़ बन चुका है, जो न सिर्फ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करता है, बल्कि यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में भी सबसे आगे रहता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ कर्मियों के योगदान की सराहना की और कहा कि आरपीएफ लगातार रेलवे को सुरक्षित, संरक्षित और सेवा-उन्मुख बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।
आने वाले समय में आरपीएफ और अधिक मजबूत होगा और रेलवे को और अधिक सुरक्षित, संरक्षित और सेवा-उन्मुख बनाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
रामचौरा रोड पर दिखी मानवता की मिसाल
हाल ही में लालगोपालगंज से रामचौरा रोड के बीच KM 23/05 पर हुई घटना में RPF की तत्परता देखने को मिली। ट्रेन संख्या 14308 के लोको पायलट द्वारा ट्रैक पर पड़े एक व्यक्ति को बचाने के बाद RPF ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। ऐसी कई घटनाओं में आरपीएफ कर्मी अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाते हैं।
हिंदभास्कर परिवार की ओर से सभी आरपीएफ कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
What's Your Reaction?
