असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का सहयोग: यूपी से भेजे गए 2.5 लाख से अधिक, अन्य संगठनों से भी अपील

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का सहयोग: यूपी से भेजे गए 2.5 लाख से अधिक, अन्य संगठनों से भी अपील

Aug 7, 2026 - 12:37
Aug 7, 2026 - 12:38
 0  11
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का सहयोग: यूपी से भेजे गए 2.5 लाख से अधिक, अन्य संगठनों से भी अपील

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा अभियान चलाया गया है। संघ के अनुसार अब तक लगभग 200 सम्मानित सदस्यों द्वारा असम के सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के खाते में 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि अंतरित की जा चुकी है।

इस सहयोग का पूरा विवरण निवर्तमान महासचिव एवं सलाहकार एफोडे मनमोहन राजवोगशी को प्रेषित कर दिया गया है, जो बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

अन्य संगठन भी जुड़े

आज सायं से ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन एवं फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजियर्स इंडिया के सम्मानित सदस्य भी इस अभियान से जुड़ने लगे हैं।

सभी से सहयोग की अपील

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ उ प्र ने अन्य संगठनों एवं संस्थाओं से भी अपील की है कि इस त्रासदी में थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे तो बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा संबल बनेगा। संघ को विश्वास है कि आम लोग भी इस अभियान से जुड़ेंगे और बाढ़ पीड़ितों की दुआ और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow